2047 तक भारत की तर्ज पर प्रदेश को विकसित करना हमारा ध्येय है: Bhajan Lal

जयपुर। राज्य सरकार निरंतर जनहित में निर्णय ले रही है। यह हम सबका कर्तव्य है कि हम जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाएं। सरकार गठन के एक महीने में ही जनता से किए वादे पूरे करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

हम इसे निरंतर आगे बढ़ाएंगे एवं जनता की आशाओं पर खरे उतरेंगे। ये बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ की ओर से शासन सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में झण्डा फहराने के बाद कही है।  उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत की तर्ज पर प्रदेश को विकसित करना हमारा ध्येय है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ कर्मचारियों के हितों के संरक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। संघ के पदाधिकारियों द्वारा उठाई गई सभी मांगों पर ध्यान दिया जाएगा एवं आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान  उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिवालय सेवा के कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। 

PC: dipr.rajasthan 

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।