Opposition meeting: बेंगलुरु में होगी विपक्षी एकता की दूसरी बैठक, सोनिया भी होगी शामिल, खरगे करेंगे मेजबानी

इस बीच खबर यह भी है की कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगी।

Opposition meeting:  बेंगलुरु में होगी विपक्षी एकता की दूसरी बैठक, सोनिया भी होगी शामिल, खरगे करेंगे मेजबानी

इंटरनेट डेस्क। विपक्षी एकता कि दूसरी बैठक की तैयारिया जोरो पर है। पहली बैठक बिहार के पटना में होने के बाद अब दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में होने जा रही है। पहली बैठक का मेजबानी सीएम नीतीश कुमार ने की थी, वहीं दूसरी बैठक की मेजबानी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे करने जा रह है।

ऐसे में उन्होंने खुद के और कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक को चुना है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो विपक्षी एकता दूसरी बैठक में कम से कम 24 राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आठ नई पार्टियों ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ एकजुट मोर्चा पेश करने के विपक्षी दलों के प्रयासों को अपना समर्थन दिया है।

इस बीच खबर यह भी है की कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगी। इस बैठके लिए खरगे ने पार्टी के नेताओं को पत्र भी लिखे है। ऐसे में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर तैयारिया चल रही है।

pc- parbhat khabar