Opposition meeting: राहुल, केजरीवाल, ममता सहित सभी विपक्षी नेता जुटेंगे पटना में, 2024 में भाजपा को रोकने के लिए बनेगी रणनीति.....

खबरों की माने तो बैठक में पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, शरद पवार और डी राजा ने भी आने के लिए सहमति जता दी है

Opposition meeting: राहुल, केजरीवाल, ममता सहित सभी विपक्षी नेता जुटेंगे पटना में, 2024 में भाजपा को रोकने के लिए बनेगी रणनीति.....

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने में लगे नीतीश कुमार की पहल एक बार फिर से रंग लाती दिख रही है। खबरों की माने तो विपक्षी एकता की बैठक के लिए नई तारीख का ऐलान एक बार फिर से हो गया है। अब यह बैठक 23 जून को होगी। इसकी जानकारी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दी है। उन्होंने कहा की 23 जून को पटना में ही बैठक होगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ललन सिंह ने बताया कि इसको लेकर सभी दलों के बीच सहमति बन गई एकजुटता बन गई है। बताया जा रहा है की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बैठक को लेकर अपनी और से हरी झंडी दे दी है। 

खबरों की माने तो बैठक में पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, शरद पवार और डी राजा ने भी आने के लिए सहमति जता दी है। वहीं खबरें है की अब इस बैठक में तेलंगाना सीएम केसीआर नहीं आ रहे है।

pc- hindustan