आज ही के दिन Virender Sehwag ने वनडे क्रिकेट में बनाए थे ये दो विश्व रिकॉर्ड, एक तो आज भी है उन्हीं के नाम दर्ज

खेल डेस्क। पूर्व तूफानी भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आज के दिन को कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे। आज ही के दिन उन्होंने भारत के पूर्व महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर का एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। 

45 साल के वीरेंद्र सहवाग आज ही के दिन 12 साल पहले इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में 219 रनों की पारी खेली थी। वह वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने थे। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (नाबाद 200 रन )के नाम दर्ज था। 

इस दिन वह बतौर कप्तान वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी भी बने थे।  आज भी बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है। वनडे में तीन दोहरा शतक लगान चुके रोहित शर्मा भी उनका ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं। रोहत शर्मा ने बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ, मोहाली में साल 2017 नाबाद 208 रन बनाए थे। 

PC: espncricinfo