आज ही के दिन आसमान से Japan पर गिरा था परमाणु बम, 1,40,000 लोगों की हुई थी मौत

इंटरनेट डेस्क। आज के दिन को जापान के लोग कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। आज ही के दिन यानी 6 अगस्त 1945 विनाशकारी परमाणु बम आसमान से आफत बनकर जापान के हिरोशिमा में गिरा था।

आज ही के दिन आसमान से Japan पर गिरा था परमाणु बम, 1,40,000 लोगों की हुई थी मौत

इंटरनेट डेस्क। आज के दिन को जापान के लोग कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। आज ही के दिन यानी 6 अगस्त 1945 विनाशकारी परमाणु बम आसमान से आफत बनकर जापान के हिरोशिमा में गिरा था। इसके कारण 1,40,000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस कारण जापान का ये पूरा शहर विरान हो गया था।

आपको बता दें कि दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका की ओर से जापान के 2 बड़े शहरों नागासाकी और हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए गए थे। हिरोशिमा बम धमाके को आज 80 साल पूरे बीच चुके हैं। परमाणु बम के कारण हिरोशिमा में भयंकर त्रासदी का मंजर देखने को मिला था। इस बारे में सुनकर आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

कोई भी देश इस भयंकर त्रासदी का सामना नहीं करना चाहेगा। वैसे अभी भी विश्व पर परमाणु हमले का खतरा बना हुआ है। कई देश आज इस संबंध में धमकियां देते नजर आते हैं।  आपको बाता दें कि 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा में परमाणु बम गिराने के तीन दिनों बाद नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु हमला किया था। इसमें 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 

PC: abplive 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें