OMG 2: ओह माय गॉड 2 में अक्षय के साथ नजर आएगी यामी गौतम, निभाएगी ये धांसू किरदार

फिल्म में अक्षय कुमार और यामी गौतम के साथ पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में हैं।

OMG 2:  ओह माय गॉड 2 में अक्षय के साथ नजर आएगी यामी गौतम, निभाएगी ये धांसू किरदार

इंटरनेट डेस्क। आपको भी बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 का बेसब्री से इंतजार होगा। ऐसे में अब आपका इंतजार समाप्त होने जा रहा है और इसका कारण यह है की फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म मेें अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस यामी गौतम भी नजर आने वाली है।

हाल ही में ओह माय गॉड 2 के मेकर्स ने यामी गौतम का लुक भी शेयर किया है। साथ ही अक्षय कुमार ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यामी का लुक शेयर किया है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार ओह माय गॉड 2 में यामी गौतम वकालत करते हुए नजर आएंगी।

फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में अक्षय कुमार और यामी गौतम के साथ पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में हैं। ओएमजी 2 परेश रावल और अक्षय कुमार अभिनीत इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। आपको बता दें की पहले पार्ट में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था।

कब रिलीज होगी फिल्म ?
जानकारी के अनुसार ओह माय गॉड 2 को 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। इस दिन सनी देओल की गदर 2 भी रिलीज होगी। 

pc- amarujala