OMG 2: अक्षय की फिल्म OMG -2 का अनकट वर्जन होगा OTT पर रिलीज, मेकर्स ने कर लिया फैसला

गदर 2 की आंधी में ताश के पत्तों की तरह बिखर चुकी अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को दोबारा से रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

OMG 2: अक्षय की फिल्म OMG -2  का अनकट वर्जन होगा OTT पर रिलीज, मेकर्स ने कर लिया फैसला

इंटरनेट डेस्क। गदर 2 की आंधी में ताश के पत्तों की तरह बिखर चुकी अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को दोबारा से रिलीज करने की तैयारी चल रही है। मतलब ऐसा नहीं की बड़े पर्दे पर फिर से रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म ने अब तक 123 करोड़ का बिजनेस किया है। 

वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो मेकर्स ने तय किया है की इस फिल्म को अब बिना किसी कट के सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। मतलब की ओटीटी पर इसका अनकट वर्जन रिलीज होगा। थियेटर में जब कोई फिल्म रिलीज होती है तो इससे सेंसरशिप से गुजरना होता है।

ऐसे में सेंसर बोर्ड उन सीन्स पर कैंची चला देता है तो उसे विवादित या ठीक नहीं लगते। ओएमजी के कई सीन्स को भी हटाने के निर्देश जारी हुए थे जिसके बाद ही फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दी गई थी। लेकिन अब फिल्म के निर्देशक ने तय किया है कि ओटीटी पर इसे अनकट वर्जन को रिलीज किया जाएगा।

PC- Mint