OMG 2: फिल्म ओएमजी 2 का टीजर आने से पहले ही लोगों ने अक्षय को चेताया, धार्मिक भावनाओं को....

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अक्षय को चेताना शुरू कर दिया है

OMG 2:  फिल्म ओएमजी 2 का टीजर आने से पहले ही लोगों ने अक्षय को चेताया, धार्मिक भावनाओं को....

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार का समय वैसे ही अच्छा नहीं चल रहा है और इसी बीच उनकी नई फिल्म आ रही है ओह माय गोड़ 2, ऐसे में उनको चेतावनी भी दी गई है। ऐसा इसलिए की इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है और उसके साथ ही उसका टीजर आज रिलीज होगा। इसमें अक्षय भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे है। 

वहीं ओह माय गॉड 2  के पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने टीजर रिलीज की घोषणा की, लेकिन अब फिल्म का टीजर आने से पहले लोगों ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को बड़ी चेतावनी दे दी है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अक्षय को चेताना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि आदिपुरुष पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लग चुका है। ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 को लेकर लोगों ने एक्टर को धार्मिक भावनाओं को आहत न करने और साथ ही सनातन धर्म को ध्यान में रखते हुए टीजर रिलीज करने की एडवाइज दी है।

pc- jagran.com