Odisha Train Accident: सुवेंदु अधिकारी का सनसनीखेज बयान, रेल हादसे के पीछे बताया टीएमसी का हाथ

वहीं सुवेंदु अधिकारी के आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस ने पटलवार किया है और जवाब देते हुए कहा है कि सुवेंदु अधिकारी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

 Odisha Train Accident: सुवेंदु अधिकारी का सनसनीखेज बयान, रेल हादसे के पीछे बताया टीएमसी का हाथ

इंटरनेट डेस्क। ओडिशा में बालासोर ट्रेन हादसे लगभग 288 लोगों की मौत के बाद अब राजनीति शुरू हो गई है। ट्रेन हादसे को लेकर पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक सनसनीखेज बयान देकर सबकों हिला दिया है। सुवेंदु ने कहा है की हादसे के पीछे तृणमूल कांग्रेस साजिश है।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा की इन लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों रेल अधिकारी का फोन टेप किया और ट्विटर पर डाल दिया। दोनों रेल अधिकारी की बातचीत इन लोगों को कैसे पता चली? यह टीएमसी की साजिश है। बातचीत कैसे लीक हुई सीबीआई जांच में यह भी आना चाहिए। 

वहीं सुवेंदु अधिकारी के आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस ने पटलवार किया है और जवाब देते हुए कहा है कि सुवेंदु अधिकारी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। टीएमसी बीजेपी पर शवों की संख्या छिपाने का आरोप लगा चुकी हैं। 

pc- abp news