Odisha Police Constable Recruitment 2024: आगे बढ़ी ओडिशा पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट, करें चेक

ओडिशा पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट अब आगे बढ़ चुकी है। डेट को बढ़ा कर अब 30 अक्टूबर, 2024 कर दिया है, जो कि पहले 13 अक्टूबर, 2024 थी। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास अब मौका है

Odisha Police Constable Recruitment 2024: आगे बढ़ी ओडिशा पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट, करें चेक

pc: jagran

ओडिशा पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट अब आगे बढ़ चुकी है। डेट को बढ़ा कर अब 30 अक्टूबर, 2024 कर दिया है, जो कि पहले 13 अक्टूबर, 2024 थी। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास अब मौका है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

अहम तारीखें

अधिसूचना जारी होने की तारीख- 23 सितंबर 2024
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की डेट- 23 सितंबर 2024
पहले ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट- 13 अक्टूबर 2024
ऑनलाइन आवेदन करने की बढ़ाई हुई लास्ट डेट- 30 अक्टूबर, 2024

ओडिशा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2024


एजुकेशन क्वालिफिकेशन:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ओडिशा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10 (मैट्रिकुलेशन) परीक्षा या अन्य बोर्डों द्वारा आयोजित समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा:
उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी। 

आवेदन का तरीका:
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं। अब “बटालियनों में सिपाही/कॉन्स्टेबल के लिए भर्ती” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।यहाँ आप नए पेज से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा। जरूरी डिटेल्स भरने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करें। यहाँ आपको अपने डाक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे। पेमेंट करें। जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें