Odisha: पति ने दूसरी महिला के साथ बना लिए थे संबंध, जब पत्नी को चला पता तो...

इंटरनेट डेस्क। देश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों की रोजाना किसी न किसी स्थान से खबर मिल ही जाती है। अब ऐसा एक मामला ओडिशा से सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का खुलासा हुआ है।

Odisha: पति ने दूसरी महिला के साथ बना लिए थे संबंध, जब पत्नी को चला पता तो...

इंटरनेट डेस्क। देश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों की रोजाना किसी न किसी स्थान से खबर मिल ही जाती है। अब ऐसा एक मामला ओडिशा से सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का खुलासा हुआ है। खबरों के अनुसार, सुंदरगढ़ जिले में शुक्रवार को एक गर्भवती महिला की हत्या के मामले में उसके पति और साले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने जानकारी दी कि बुधवार रात को टिकायतपाली थाना क्षेत्र के झिर्डापाली गांव में सात महीने की गर्भवती महिला सौम्या बेहरा की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था। इस मामले में मृतक महिला के पति  देबेन बेहरा और साले सत्यनारायण बेहरा को पकड़ लिया गया है। 

पहले देबेन के परिवार के लोगों ने दिया था ये बयान
पुलिस ने महिला की हत्या के पीछे मुख्य कारण देबेन का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों का माना था। देबेन और उसके परिवार ने पहले अज्ञात हमलावरों द्वारा महिला को गोली मारकर मंगलसूत्र चुराने की जानकारी दी थी। पुलिस ने इसके बाद मामला दर्ज कर अपनी जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

पुलिस को इस कारण हुआ था महिला के पति पर शक
 देबेन और उसके परिवार के बयानों में फर्क आने पर पुलिस को शक हुआ। मृतक महिला के परिजनों ने  हत्या में देबेन और उसके परिवार का हाथ था। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कर सच्चाई का खुलासा किया। महिला का विवाहद इसी साल फरवरी में हुआ था। 

PC: hrbreakingnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें