ODI World Cup: शैफाली वर्मा ने अपने नाम दर्ज करवाए ये दो विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क।  भारतीय महिला टीम ने आखिर आईसीसी वनडे विश्व कप जीतने का सपना पूरा कर लिया है। नवी मुंबई में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से शिकस्त दी।

ODI World Cup: शैफाली वर्मा ने अपने नाम दर्ज करवाए ये दो विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क।  भारतीय महिला टीम ने आखिर आईसीसी वनडे विश्व कप जीतने का सपना पूरा कर लिया है। नवी मुंबई में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से शिकस्त दी। इस जीत में भारतीय सलामी बल्लेबाज  शैफाली वर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने मैच में 87 रन की तूफानी  पारी  खेलने के साथ ही 2 विकेट भी झटके। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का  पुरस्कार दिया गया।   शैफाली वर्मा ने इस पारी से अपने नाम दो रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं। वह  महिला वर्ल्ड कप फाइनल में फिफ्टी लगाने वाली सबसे कम उम्र की प्लेयर बनीं।

उन्होंने 21 साल 278 दिन की उम्र में ये उपलब्धि अपने नाम की। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की जे. ई. डफीन के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। जन्होंने  23 साल 235 दिन की उम्र में 2013 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाया था। वहीं शैफाली सबसेकम उम्र में विश्व कप  फाइनल में प्येयर ऑफ द अवॉर्ड पाने वाली प्लेयर बनीं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें