इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। अब इस अभिनेता को लेकर बड़ी खबर है। खबर ये है कि वरुण धवन अब फिल्म थामा में कैमियो करते नजर आएंगे।
बॉलीवुड के जानेमाने निर्माता दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसमें आयुष्मान खुराना एक वैम्पायर के किरदार में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो अब इस फिल्म में वरुण धवन की एंट्री हुई है जो आयुष्मान से मुकाबला करते हुए दिखाई देंगे।
बताया जा रहा है कि आयुष्मान और वरुण के बीच ‘थामा’ में एक हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीक्वेंस फिल्माया गया है। इसमें दोनों बॉलीवुड कलाकारों के बीच एक तगड़ी और रोमांचक लड़ाई देखने को मिल सकती है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारों का भी अभिनय देखने को मिलेगा। ये फिलम इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें