यूक्रेन के साथ जंग को लेकर अब Trump ने पुतिन को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- अगर 50 दिनों के भीतर...

इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयास भी इस जंग को रोकने में अभी तक सफल नहीं हुए हैं। अब डोनाल्ड ट्रंप ने इस जंग को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन को ही चेतावनी दे डाली है।

यूक्रेन के साथ जंग को लेकर अब Trump ने पुतिन को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- अगर 50 दिनों के भीतर...

इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयास भी इस जंग को रोकने में अभी तक सफल नहीं हुए हैं। अब डोनाल्ड ट्रंप ने इस जंग को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन को ही चेतावनी दे डाली है। खबरों के अनुसार, ट्रंप ने अब चेतावनी देते हुए बोल दिया कि अगर रूस यूक्रेन के साथ अपने युद्ध का समाधान नहीं करता है तो वह उस पर कड़े टैरिफ लगाएंगे।

खबरों के अनुसार, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए इस संबंध में आगे कहा कि अगर रूस आने वाले 50 दिनों के भीतर यूक्रेन में अपने युद्ध का समाधान नहीं करता है, तो वह अपने शेष व्यापारिक साझेदारों पर बेहद कड़े टैरिफ लगाएंगे।

दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बने ट्रंप ने रूस को चेतावनी भले लहजे में बोल दिया कि हम द्वितीयक टैरिफ लगाने जा रहे हैं। अगर 50 दिनों में कोई समझौता नहीं होता है, तो ये टैरिफ 100 प्रतिशत पर होंगे। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि  वो (पुतिन) सिर्फ अच्छी-अच्छी बातें करते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में लोगों पर बम बरसाते हैं।

PC: .lemonde.fr
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें