इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सैफ अली खान पर उन्हीं के घर में हुए हमले के बाद अब अब एक साथ चार सेलेब्स को ईमेल के माध्यम से धमकी मिली है। खबरों के अनुसार, अब कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्टर राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और सुगंधा मिश्रा को पाकिस्तान से धमकी मिली है। इन सेलेब्स चारों को ईमेल के जरिए धमकी मिली है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
खबरों के अनुसार, कपिल शर्मा और राजपाल यादव की की ओर से इस संबंध में मुंबई के अंबोली में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। वहीं सुगंधा मिश्रा ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।
खबरों के अनुसार, ईमेल में आरोपी ने अपना नाम विष्णु बताया हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ईमेल का आईपी एड्रेस पाकिस्तान का है। इस धमकी भले ईमेल के बार पुलिस सतर्क हो गई है।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें