अब इस फिल्म में बिजनेस टाइकून का किरदार निभाएंगे Sidharth Malhotra!

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शानदार अभिनय से बॉल्ीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। अब इस अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म परमसुंदरी में बिजनेस टाइकून का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

आपको बता दें कि मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर को लेकर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म का अस्थायी नाम परम सुंदरी रखा गया है। 

खबरों के अनुसार दिनेश विजान की पहले सिद्धार्थ और जाह्नवी को लेकर स्पाइडर नाम की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने की योजना थी, लेकिन उन्होंने दोनों के साथ एक रोमांटिक फिल्म परमसुंदरी बनाने का फैसला किया।

इस फिल्म में  सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के बिजनेस टाइकून का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। वहीं जाह्नवी कपूर का परम सुंदरी के किरदार में अभिनय देखने को मिल सकता है। इस फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल सिद्धार्थ के साथ दिल्ली में  शुरू किया जा सकता है। 

PC: amritvichar 
 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें