अब बढ़ने वाली है Robert Vadra की परेशानियां, प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है शिकंजा कसने की तैयारी

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी में है।

अब बढ़ने वाली है Robert Vadra की परेशानियां, प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है शिकंजा कसने की तैयारी

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी में है। खबरों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय की ओर ओर से जल्द ही वाड्रा के खिलाफ तीन अलग-अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।

ईडी की ओर से गुरुग्राम लैंड डील केस सहित इन मामलों में वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के पति वाड्रा से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की है। ये पूछताछ कुल मिलाकर 16 घंटे चली। 

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने जानकारी दी है कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद इन तीनों मामलों में सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा पर एक साथ आरोप तय होने का रास्ता साफ हो जाएगा। बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ पहला मामला गुरुग्राम की जमीन खरीद से जुड़ा है। दूसरा मामला भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े लंदन स्थित प्रॉपर्टीज का और तीसरा मामला बीकानेर जमीन घोटाले से जुड़ा है बताया जा रहा है। इन तीनों ही मामाले में बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा की परेशानियां बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि ईडी की जांच का मुख्य फोकस 2008 में गुरुग्राम के शिकोहपुर (अब सेक्टर 83) में हुए 3.5 एकड़ के भूमि सौदे पर है।

सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल किया जा चुका है आरोप पत्र 
आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की दिग्गज सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की ओर से आरोप पत्र दाखिल किए गए थे। इस बात का कांग्रेस ने द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है। देशभर में कांग्रेस की ओर से इस संबंध में प्रदर्शन किए गए हैं। 

PC: dailypioneer
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें