अब इस फिल्म में देखने को मिलेगा Priyanka Chopra के अभिनय का जलवा

इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शानदार अभिनय के दम पर दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना ली है। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि प्रियंका चोपड़ा अब  दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एस.राजामौली की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं।

खबरों के अनुसार, एस. एस. राजामौली इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारियों में लगे हैं। चर्चा है कि बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, राजामौली के इस प्रोजेक्ट में काम करती नजर आ सकती हैं। खबर यहां तक है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2025, अप्रैल में शुरू होगी।

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू मुख्य अभिनय करते नजर आ सकते हैं। खबरों के अनुसार, दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एस.राजामौली की इस फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है। राजामौली की ये फिल्म  साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका में होने की संभावना है।

PC: hindi.vikatan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें