अब पूर्व सीएम Vasundhara Raje ने मोहन भागवत को लेकर दिया ये बयान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है।

अब पूर्व सीएम Vasundhara Raje ने मोहन भागवत को लेकर दिया ये बयान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। अब दो बाद राजस्थान की सीएम रह चुकी वसुंधरा राजे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिन की बधाई दी है। 

पूर्व सीएम राजे ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंन ट्वीट किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक परम पूजनीय आदरणीय श्री मोहन भागवत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र एवं समाज सेवा हेतु आपका समर्पण तथा योगदान प्रेरणादायक है। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, देवभूमि के समस्त देवी देवताओं से यही कामना करती हूं।

वहीं उन्होंने कन्हैया लाल सेठिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट किया कि आ तो सुरगां नै सरमावै, ईं पर देव रमण नै आवे, ईं रो जस नर नारी गावै, धरती धोरां री।  आधुनिक काल के प्रसिद्ध राजस्थानी लेखक, हिंदी, राजस्थानी और उर्दू भाषा के महान कवि एवं पद्मश्री, साहित्य अकादमी व ज्ञानपीठ आदि पुरस्कारों से सम्मानित कन्हैया लाल सेठिया जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें