अब बॉलीवुड के स्टार अभिनेता Sanjay Dutt ने कर दिया है इस बात का ऐलान

इंटरनेट डेस्क। दर्शकों को अब बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी और उनके पति फिल्मकार कमाल अमरोही के जीवन पर बनी फिल्म भी देखने को मिलेगी।

अब बॉलीवुड के स्टार अभिनेता Sanjay Dutt  ने कर दिया है इस बात का ऐलान

इंटरनेट डेस्क। दर्शकों को अब बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी और उनके पति फिल्मकार कमाल अमरोही के जीवन पर बनी फिल्म भी देखने को मिलेगी। कमाल अमरोही के पोते बिलाल अमरोही द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जाएगा। संजय दत्त ने इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कमाल और मीना फिल्म के मोशन वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

संजय दत्त द्वारा शेयर इस वीडियो में मीना कुमारी और कमाल अमरोही की प्रेम कहानी से संबंधित किस्सों को दिखाया जा रहा है। इसे बैकग्राउंड में फिल्म पाकीजा का चलते-चलते सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है।

इसके बाद कमाल और मीना टाइटल सामने आता है। इसके कैप्शन में संजय दत्त ने लिखा है कि डियर साची और बिलाल, नए वेंचर के लिए आपको शुभकामनाएं। ये सफल हो, संजय मामू का प्यार आप पर हमेशा रहेगा। ये फिल्म जरूर देंखे।
आपको बता दें कि मीना कुमारी की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती थी। 

PC: caknowledge
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें