अब बॉलीवुड के स्टार अभिनेता Salman Khan को मिली है ये सलाह

इंटरेनट डेस्क। काला हिरण मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने अब बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान को एक सलाह दी है।

शामली में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉरेंस बिश्नोई को बदमाश आदमी करार देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि वह जेल में बंद है। बदमाश आदमी है। पता नहीं, कहां उन्हें टपकवा दे। इसी कारण बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को किसी भी बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग लेनी चाहिए। इससे समाज का मान भी रह जाएगा।

इन दिनों सलमान खान और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच बढ़े विवाद के बाद राकेश टिकैत ने ये बड़ा बयान दिया है। इस दौरान राकेश टिकैत ने बोल दिया कि सलमान खान ने माफी नहीं मांगी, तो जेल में बंद कोई व्यक्ति कब क्या कर दे, कहा नहीं जा सकता है। दौरान राकेश टिकैट ने यहां तक बोल दिया कि अगर कोई गलती हो गई तो उसमें सॉरी बोल देने में क्या जा रहा है। 

PC:  indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें