खेल डेस्क। विश्व चैंपियन डी गुकेश को नॉर्वे चेस 2025 टूर्नामेंट में तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है। वहीं दुनिया के नम्बर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने खिताब जीता। वहीं भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी को भी 5वें स्थान से संतोष करना पड़ा है।
कार्लसन ने खिताबी जीत के बाद गुकेश और अर्जुन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि सभी बहुत अच्छे हैं। हालांकि, उन्हें अभी भी तैयारी के लिए थोड़ा समय चाहिए। गुकेश से मिली हार के बारे में कार्लसन ने कहा कि भले ही यह कोई अच्छी याद नहीं, लेकिन मुकाबला हमेशा याद रहेगा।
आपको बता दें कि डी गुकेश ने छठे राउंड में कॉर्लसन को शिकस्त दी थी। ये गुकेश की क्लासिकल चेस में कार्लसन के खिलाफ पहली जीत थी। इस हार के बाद गुस्से में कार्लसन ने गुस्से में चेस बोर्ड पर मुक्का मार दिया था। महिला वर्ग में यूक्रेन की ग्रैंडमास्टर अन्ना मुजीचुक ने खिताब जीता। वहीं भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को तीसरे और वैशाली रमेशबाबू को पांचवें स्थान स्थान से संतोष करना पड़ा है।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें