इंटरनेट डेस्क। भारत में WhatsApp के लगभग 85 करोड़ यूजर्स हैं। इसके माध्यम से लोग एक- दूसरे से जुड़े रहते हैं। हालांकि इसके माध्यम से लोग जालसाजी का शिकार भी हो सकते हैं। वॉट्सऐप पर ऐसे सेफ्टी फीचर्स मिल जाएंगे, जिसका इस्तेमाल कर यूजर्स काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं। एक फीचर के माध्यम से आप अपनी चैट बैकअप को तगड़ी सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। इस फीचर के कारण आपके अलावा कोई भी आपकी पर्सनल चैट्स नहीं देख पाएगा। इसके लिए आपको एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप फीचर ऑन करना होगा। आज हम आपको एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप सेटिंग ऑन करने का आसान प्रोसेस बताने जा रह हैं।
ये है आसान प्रोसेस:
- सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन कर लें।
- अब फिर ऊपर दिखाई दे रहे थ्री डॉट्स (⋮) पर क्लिक कर सेटिंग में जाना होगा।
- अब चैट का ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब Chat Backup पर टैप कर दें।
- यहां End-to-End Encryption का ऑप्शन टैप करें और डिस्प्ले पर दिखाई दे रहे निर्देशों का पालन करें।
- अब पासवर्ड बनाएं या एन्क्रिप्शन Key को सुरक्षित रूप से कहीं लिख कर रख लें।
PC: techadvisor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें