Nitish Kumar दसवीं बार बने बिहार के सीएम, इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

इंटरनेट डेस्क। जेडीयू नेता नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के सीएम बन गए हैं। आज उन्होंने पटना के गांधी मैदान में हुए आयोजत समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Nitish Kumar दसवीं बार बने बिहार के सीएम, इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

इंटरनेट डेस्क। जेडीयू नेता नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के सीएम बन गए हैं। आज उन्होंने पटना के गांधी मैदान में हुए आयोजत समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल भी शामिल हुए।

खबरों के अनुसार, आज बिहार में 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें भाजपा के 14, जदयू के 8, चिराग के 2 मंत्री हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया।

आपको बात दें के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा को 89 और जेडीयू को 85 सीटों पर जीत मिली थी। आज हम आपको नीतीश कुमार की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 2024 के विधान परिषद चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के अनुसार, नीतीश कुमार के पास कुल 1,64,82,719 रुपए की संपत्ति है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें