Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी के दिन जरूर करें आप भी येे उपाय, फिर देखें कैसे बदलती हैं किस्मत

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी के दिन जरूर करें आप भी येे उपाय, फिर देखें कैसे बदलती हैं किस्मत

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी के दिन जरूर करें आप भी येे उपाय, फिर देखें कैसे बदलती हैं किस्मत

इंटरनेट डेस्क। हिंदू शास्त्रों में निर्जला एकादशी व्रत को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इस व्रत को करने से लोगों के जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है। हर वर्ष ज्येष्ठ माह में आने वाली निर्जला एकादशी सभी एकादशी में सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण एकादशी मानी गई है। निर्जला एकादशी के दिन पानी का सेवन और अन्न का सेवन नहीं किया जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो निर्जला एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से जीवन में सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। तो जानते हैं आज उन उपायों के बारे में।

कब है निर्जला एकादशी 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाएगा। यह तिथि 24 जून 2026 की शाम में 06 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 25 जून की शाम में 08 बजकर 09 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि में 25 जून 2026 के दिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

धन दौलत में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

निर्जला एकादशी के दिन धन दौलत में वृद्धि के लिए भगवान विष्णु का गंगाजल से अभिषेक करें। 

निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीला चंदन लगाएं और ॐ नमोः नारायणाय नमः का जाप करें। 

भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें। भगवान विष्णु को गुड का भोग लगाएं। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।  ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें। भगवान विष्णु को खुश करने के लिए ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। विष्णु भगवान को हल्दी की गांठ चढ़ाएं।
pc- amar ujala