Raj Kundra और Shilpa Shetty के अलग होने की खबरें, खुद राज ने सोशल मीडिया पर लिखा हम अलग हो चुके हैं....

शिल्पा शेट्टी के पति इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बने हुए है, कारण यह है की राज कुंद्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चाओं में है

Raj Kundra और Shilpa Shetty  के अलग होने की खबरें, खुद राज ने सोशल मीडिया पर लिखा हम अलग हो चुके हैं....

इंटरनेट डेस्क। शिल्पा शेट्टी के पति इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बने हुए है, कारण यह है की राज कुंद्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चाओं में है। बता दें की राज ने हाल ही में अपनी डेब्यू फिल्म यूटी 69 का ट्रेलर रिलीज किया है। इस फिल्म से राज एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे है।

बता दें की फिल्म के प्रमोशन के बीच राज ने एक ऐसा पोस्ट भी शेयर कर दिया है जिसे देखकर फैंस चौंक गए हैं। बता दें की राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर अपने सैपरेशन की अनाउंसमेंट कर दी है। हालांकि उन्होंने इस पोस्ट में किसी को मेंशन नहीं किया है। ऐसे में शिल्पा के फैंस को लग रहा है की ये दोनों अलग हो गए है। 

जानकारी के लिए बता दें की शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने नवंबर 2009 में शादी की थी। हर मुश्किल समय में दोनों एक-दूसरे का साथ देते नजर आते हैं। अब ये पोस्ट देखकर फैंस को टेंशन हो गई है।

राज का ये पोस्ट हो रहा वायरल

बता दें की राज कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें राज ने लिखा है- हम अलग हो चुके हैं और आप सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मुश्किल परिस्थिति में हमे समय दें। 

pc- navbharat