New rules: एसबीआई क्रेडिट कार्ड को लेकर बदल रहे हैं ये नियम, 1 सितंबर से नहीं मिलेगा ये लाभ

इंटरनेट डेस्क। अगले महीने की पहली तारीख से एसबीआई क्रेडिट कार्ड को लेकर कुछ बदलाव होने वाले हैं। अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। एसबीआई की ओर से 1 सिंतबर से नए बदलाव लागू किए जा रहे हैं। हालांकि नए बदलाव एसबीआई के कुछ चुनिंदा कार्ड पर लागू होंगे।

New rules:  एसबीआई क्रेडिट कार्ड को लेकर बदल रहे हैं ये नियम, 1 सितंबर से नहीं मिलेगा ये लाभ

इंटरनेट डेस्क। अगले महीने की पहली तारीख से एसबीआई क्रेडिट कार्ड को लेकर कुछ बदलाव होने वाले हैं। अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। एसबीआई की ओर से 1 सितंबरसे नए बदलाव लागू किए जा रहे हैं। हालांकि नए बदलाव एसबीआई के कुछ चुनिंदा कार्ड पर लागू होंगे।

इनमें लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड, लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई सिलेक्ट कार्ड और लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई प्राइम कार्ड शामिल हैं। खबरों के अनुसार, एसबीआई के इन तीनों ही काड्र्स पर अब ग्राहकों को पहले की तरह लाभ नहीं मिलेगा।

एक तारीख से कई ट्रांजैक्शन्स पर रिवॉर्ड पॉइंट्स भी बंद होंगे। वहीं कुछ कैटेगिरीज पर अब रिवॉर्ड अंक नहीं मिल सकेंगे। इनमें ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉम्र्स, सरकारी सेवाओं और सरकारी लेन-देन पर किए गए खर्च शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, कुछ चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन्स को भी इससे बाहर रखा जाएगा। आपके पास ये कार्ड हैं तो आपको नए नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive