इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस अभिनेत्री को फिल्म इंडस्ट्री में 23 साल हो गए हैं।
आज हम आपको अमीषा पटेल की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, अमीषा पटेल हर महीने 2 करोड़ की कमाई करती हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट, ट्रेड प्रमोशन के साथ-साथ अपने प्रॉपर्टी के रेंट से करोड़ो में कमाई करती हैं।
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने गदर 2 के लिए 50 लाख रुपए फीस ली थी। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी अमीषा पटेल की नेटवर्थ 32 मिलियन डॉलर यानी 265 करोड़ रुपए से अधिक है। उनका मुंबई में काफी आलीशान घर है।
PC: newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें