Nepal: इस कारण नेपाल में फिर से भड़क उठी है हिंसा, भारत-नेपाल सीमा सील

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा की घटनाओं के बीच हुी पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर हिंसा भड़क गई है।

Nepal: इस कारण नेपाल में फिर से भड़क उठी है हिंसा, भारत-नेपाल सीमा सील

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा की घटनाओं के बीच हुी पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। भारतीय सीमा से सटे पारसा और धनुषा धाम जिले में हिंसा भड़कने से पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भारत-नेपाल सीमा भी सील कर  दिया गया है।

खबरों के अनुसार,  धनुषा जिले में मस्जिद में तोड़-फोड़ के बाद नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़की है। वहीं    पारसा के बीरगंज में हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं। खबरों के अनुसार, धनुषा के सखुवा मारान इलाके में कुछ लोगों द्वारा मस्जिद में तोड़-फोड़ शुरू करने के बाद हिंसा भड़की है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने के बाद मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके बाद   प्रदर्शनकारियों ने धनुषा में टायर जलाकर अपना  विरोध दर्शाया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

PC: starsamachar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें