Neil Wagner: सीरीज शुरू होने के दो दिन पहले इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, अब नहीं आएगा टीम में नजर

इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 29 फरवरी से होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान भी हो चुका है। लेकिन इन सबके बीच न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही हर कोई हैरान रह गया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नील वैगनर भावुक नजर आए। बता दें की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड में नील वैगनर को चुना गया था, लेकिन इस सीरीज में वे खेलते नजर नहीं आएंगे। उन्होंने सीरीज से पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी। 

बता दें की नील वैगनर ने 12 साल पुराने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही भाग लिया है। नील वैगनर ने अभी तक कीवी टीम के लिए 64 टेस्ट मैच खेले हैं। 37 साल के नील वैगनर 12 साल से न्यूजीलैंड टीम के साथ जुड़े थे, उन्होंने टेस्ट करियर में 64 टेस्ट खेले जिसमें 260 टेस्ट विकेट झटके हैं।

pc- espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।