क्रिकेट में मिली हार के गम को Neeraj Chopra ने स्वर्ण पदक जीतकर किया कम, इतनी दूर फेंक दिया भाला

खेल डेस्क। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मिली हार के बीच भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने खुशखबरी दी है।

क्रिकेट में मिली हार के गम को Neeraj Chopra ने स्वर्ण पदक जीतकर किया कम, इतनी दूर फेंक दिया भाला

खेल डेस्क। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मिली हार के बीच भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने खुशखबरी दी है। उन्होंने चेक गणराज्य में आयोजित ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में स्वर्ण पदक जीतकर एक और इंटरनेशनल जैवलिन टूर्नाटमेंट में भारत का नाम रोशन किया है। 

नीरज चोपड़ा ने तीसरे राउंड में 85.29 मीटर का थ्रो का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका के डोव स्मिट दूसरे राउंड में 84.12 मीटर का भाला फेंक दूसरे और ग्रेनेडा के पीटर एंडर्सन ने अपने पहले प्रयास में 83.63 मीटर भाला फेंक तीसरे स्थान पर रहे। 

भारतीय स्टार नीरज ने इससे पहले 2018 में आईएएएफ कॉन्टिनेंटल कप में 80.24 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे थे। विश्व चैंपियन चोपड़ा पेरिस डायमंड लीग के बाद लगातार दूसरा इवेंट जीता है।  नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत को इंग्लैंड में पहले टेस्ट में मिली हार के कम को कम किया है। इस मैच में टीम इंडिया को पांच विकेट से हार मिली है। 

PC:  amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें