Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, लुसाने डायमंड लीग में जीता गोल्ड

बावजूद इसके उन्होंने बेहतरीन वापसी करते हुए 87.66 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड पर कब्जा करने में सफल रहे।

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, लुसाने डायमंड लीग में जीता गोल्ड

इंटरनेट डेेस्क। ओलंपिक में अपने नाम का लोहा मनवा चुके जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है। वैसे तो वो ओलंपिक में इतिहास रच देश का नाम वो बहुत पहले ही उपर उठा चुके है। लेकिन एक बार फिर से उन्होंने लुसाने डायमंड लीग में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह उनका ओवरऑल डायमंड लीग का चौथा गोल्ड मेडल है. पिछले दिनों उन्होंने दोहा डायमंड लीग में भी गोल्ड पर कब्जा किया था। वैसे खबरों के अनुसार नीरज की शुरुआत इस मुकाबले में अच्छी नहीं रही थी और उनका पहला थ्रो फाउल रहा था। 

बावजूद इसके उन्होंने बेहतरीन वापसी करते हुए 87.66 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड पर कब्जा करने में सफल रहे। उन्होंने चौथे प्रयास में ये कमान दिखाया।

pc- olympics.com