Navratri 2024: नवरात्रि के दौरान आप खरीदें ये 7 शुभ चीजें; दूर होगा संकट, बढ़ेगी बरकत

नवरात्रि के दौरान, भक्त मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं और वो अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए कैलाश पर्वत से उतरती हैं। नौ दिनों तक, भक्त दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद माँगा जाता है। नवरात्री की  अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन भी

Navratri 2024: नवरात्रि के दौरान आप खरीदें ये 7 शुभ चीजें; दूर होगा संकट, बढ़ेगी बरकत

pc: news24online

नवरात्रि के दौरान, भक्त मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं और वो अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए कैलाश पर्वत से उतरती हैं। नौ दिनों तक, भक्त दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद माँगा जाता है। नवरात्री की  अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन भी किया जाता है। पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करने के साथ-साथ, नवरात्री के दौरान कुछ चीजों को खरीदना चाहिए। ये चीजें खरीदना बेहद ही शुभ होता है। 

नई संपत्ति: अगर आप किसी संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं तो नवरात्रि उसके लिए सबसे सही समय है। आप नया घर, ऑफिस, जमीन आदि इस दौरान खरीद सकते हैं। क्योंकि इस अवधि के दौरान देवी दुर्गा का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। 

देवताओं की मूर्तियाँ: अपने पसंदीदा देवता की धातु की मूर्ति (सोना, चाँदी या पीतल) आपको खरीदनी चाहिए। आपको इन्हे अपने मंदिर में स्थापित करना चाहिए। ये बेहद ही शुभ होता है। 

नया वाहन: नया वाहन खरीदने के लिए भी ये सबसे सही समय है। इस दौरान खरीदा गया वाहन लंबे समय तक चलेगा और इसमें कोई समस्याएं भी नहीं आएगी। 

आभूषण और सौंदर्य प्रसाधन: आपको नवरात्री के सातवें, आठवें, नौवें और दसवें दिन, सौंदर्य का सामान खरीदना चाहिए। ये अच्छा माना जाता है। 

लाल झंडा: नवरात्रि के दौरान मंदिर में लाल झंडा लगाने से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं और तरक्की मिलती है।

नए कपड़े और आभूषण: आपको नए कपडे और आभूषण भी इस दौरान खरीदने चाहिए। त्योहार के दौरान ये सौभाग्य लाते हैं।

कामधेनु प्रतिमा: पवित्र गाय कामधेनु की प्रतिमा और देवी के लिए गाय के घी से दीपक जलाना अत्यधिक शुभ होता है, जो प्रचुरता और समृद्धि लाता है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें