National Weather Forecast: देश के 15 राज्यों में आज आंधी बारिश का अलर्ट, राजस्थान मेें जल्द प्रवेश करने वाला है मानसून, उमस से हाल बेहाल

National Weather Forecast: देश के 15 राज्यों में आज आंधी बारिश का अलर्ट, राजस्थान मेें जल्द प्रवेश करने वाला है मानसून, उमस से हाल बेहाल

National Weather Forecast: देश के 15 राज्यों में आज आंधी बारिश का अलर्ट, राजस्थान मेें जल्द प्रवेश करने वाला है मानसून, उमस से हाल बेहाल

इंटरनेट डेस्क। मानसून के बीच में आज मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित महाराष्ट्र के नासिक, पालघर, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी और ठाणे जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ घंटों के अंदर 15 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, मध्यम बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

जल्द सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने की ओर बढ़ रहा है और आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा आगामी 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में इसके प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। 2 जुलाई से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। जहां अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों तक कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

pc- jagran