National Weather Forecast: इन राज्यों में जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, राजस्थान के 38 जिलों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून की सक्रियता के कारण बारिश का दौर बना हुआ है। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बारिश जमकर कहर ढा रही है।

National Weather Forecast: इन राज्यों में जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, राजस्थान के 38 जिलों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून की सक्रियता के कारण बारिश का दौर बना हुआ है। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बारिश जमकर कहर ढा रही है। मौसम विभाग की ओर देश के विभिन्न हिस्सों में आगामी कुछ दिनों तक भारी से अत्यंत भारी बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से ये अलर्ट विशेष रूप से कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक के लिए जारी किया गया है। वहीं उत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने राजस्थान में बहुत से जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं  बारां, झालावाड़ और कोटा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

श्रीगंगानगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड
मंगलवार को भी राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई। तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के जिलों में लगातार गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को  श्रीगंगानगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बीकानेर में 41.8 डिग्री सेल्‍स‍ियस, चूरू में 41 डिग्री सेल्‍स‍ियस, जैसलमेर में 40.6 डिग्री सेल्‍स‍ियस, फलोदी में 40.2 डिग्री सेल्‍स‍ियस तापमान मौसम विभाग ने दर्ज किया है। अन्य सभी सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्‍स‍ियस से नीचे रहा।

PC:  zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें