National Weather Forecast: इन राज्यों में होगी भारी बारिश! राजस्थान के 17 जिलों के लिए भी जारी हुआ अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। देश में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। कहीं पर लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है तो दूसरी और कुछ राज्यों में आंधी-बारिश का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।

National Weather Forecast: इन राज्यों में होगी भारी बारिश! राजस्थान के 17 जिलों के लिए भी जारी हुआ अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। देश में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। कहीं पर लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है तो दूसरी और कुछ राज्यों में आंधी-बारिश का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। उत्तर और मध्य भारत में तेज गर्मी और लू का कहर जारी है। वहीं मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के साथ ही पूर्वोत्तर, दक्षिण और कुछ पूर्वी राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी इलाकों में अगले कुछ दिन तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान में भी मौसम का दोहरा रूप लोगों को देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कुल जिलों में तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। हीटवेव भी महसूस हो रही है। बीते दिन पारा 40 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ है।  फलोदी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक  तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं जैसलमेर और बाड़मेर में भी 41 डिग्री  दर्ज किया गया है। कई जिलों में बारिश की गतिविधि जारी है।

राजस्थान के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया
मौसम विभाग की ओर से अब प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने शेखावाटी क्षेत्र के अलावा बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में बारिश की प्रबल संभावना है। इन संगाभों में अगले 3 दिन यानी 25 जून तक आंधी-बारिश का कहर झेलना पड़ सकता है। आज जयपुर में लोगों को बारिश देखने मिल सकती है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें