National Party: AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, NCP, TMC और CPI से नेशनल पार्टी का दर्जा छिना

इधर आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के साथ ही अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेताओं ने खुशी मनाई और शुभकामनाओं के ट्वीट किए।

National Party: AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, NCP, TMC और CPI से नेशनल पार्टी का दर्जा छिना

इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी को चुनावों से पहले राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है जिसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इसके अलावा तीन दलों से राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा छीन भी लिया गया है जो एक बड़ा झटका है। ऐसे में पार्टियों के लिए परेशानी भी हो गई है।

इस साल कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव है सबसे पहले तो कर्नाटक में चुनाव है ऐसे में आप को इसका फायदा मिलेगा। वहीं तीन पार्टिया जिनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस  और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा छीन चुका है। इसके अलावा क्षेत्रीय दलों में निर्वाचन आयोग ने भारत राष्ट्र समिति से आंध्र प्रदेश में और राष्ट्रीय लोक दल से क्षेत्रीय दल का दर्जा वापस लिया है।

इधर आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के साथ ही अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेताओं ने खुशी मनाई और शुभकामनाओं के ट्वीट किए। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।