पं. गिरधारी महाराज को राष्ट्रीय अमृत अवार्ड- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया सम्मानित

National Amrit Award to Pandit Girdhari Maharaj

पं. गिरधारी महाराज को राष्ट्रीय अमृत अवार्ड- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया सम्मानित

कथक के विख्यात नृत्य गुरु पं. गिरधारी महाराज को संगीत नाटक अकादमी दिल्ली की ओर से कथक के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान एवं विलक्षण उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय अमृत पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह अवार्ड उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रदान किया। इस अवसर पर अर्जुन राम मेघवाल एवं मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थे। 
पं. गिरधारी महाराज जयपुर घराने के लब्ध प्रतिष्ठित कथक नृत्य गुरु हैं। देशभर में पं. गिरधारी महाराज को कथक के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त है। हजारों की तादाद में उन्होंने कथक नृत्य के शिष्य तैयार किए हैं एवं नृत्य की इस विधा को आगे बढ़ाने में अपना विशेष योगदान दिया है।