Nasir Junad murder Case: पुलिस ने आठ लोगों के फोटों किए जारी, मोनू मानेसर का फोटों और नाम नहीं

पुलिस के अधिकारियों की माने तो गोपालगढ़ में दर्ज केस के तहत रिंकू सैनी को गिरफ्तार किया गया है

Nasir Junad murder Case: पुलिस ने आठ लोगों के फोटों किए जारी, मोनू मानेसर का फोटों और नाम नहीं

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के 2 मुस्लिम युवक नासिर और जुनैद को जलाकर मार देने का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। इस मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है और वो यह की इस वारदात में शामिल 8 आरोपियों के पुलिस ने फोटो जारी कर दिए है। जबकी पिछले सात दिन से जिसकों पुलिस मुख्य आरोपी मान रही थी उसका ही नाम और फोटो नहीं है। 

इस पूरे मामले में 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है और जिनमें से 8 आरोपियों की फोटो सामने आई है। इनमें एक आरोपी रिंकू सैनी को भरतपुर पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। बड़ी बात यह है की इनमें मोनू मानेसर की तस्वीर नहीं है। जबकी पुलिस उसे ही बड़ा अपराधी मानकर चल रही थी।

पुलिस के अधिकारियों की माने तो गोपालगढ़ में दर्ज केस के तहत रिंकू सैनी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ में 8 आरोपियों की पहचान हो गई है। इसके बाद हरियाणा के कई जिलों में छापेमारी की गई है।