Myanmar Military Attack: म्यांमार में सेना ने देश के लोगों पर ही बरसाए बम, बच्चों और महिलाओं सहित 100 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट की माने तो देश के लोग सैन्य शासन के विरोधियों द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग ले रहे थे।

Myanmar Military Attack:  म्यांमार में सेना ने देश के लोगों पर ही बरसाए बम, बच्चों और महिलाओं सहित 100 लोगों की मौत

इंटरनेट डेस्क। म्यांमार में एक बड़ी ही विचलीत कर देनी वाली घटना सामने आई है। जिसके बाद जिसने भी सुना उसके मुहं भगवान का नाम ही निकला है। जानकारी के अनुसार म्यांमार की सेना ने मंगलवार को अपने ही देश के नागरिकों के समूह पर बम बरसाए और कई राउंड फायरिंग की।

जानकारी के अनुसार इस हमले में बच्चों और महिलाओं समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। सभी इंटरनेशनल मीडिया पर यह बात छाई हुई है। इस की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जो विचलित कर देने वाली हैं। बताया जा रहा है की यह एक हवाई हमला था और उसमें ही ये मौते हुई है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो देश के लोग सैन्य शासन के विरोधियों द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग ले रहे थे। इसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं इस कृत्य पर संयुक्त राष्ट्र की भी प्रतिक्रिया आई है और उसने इसे परेशान करने वाली घटना बताया है।