इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा अपने भविष्य को बेहतर तरीके से जीने के लिए निवेश किया जाता है। देश में कई शानदार निवेश योजनाएं चल रही हैं। वहीं म्यूचुअल फंड स्कीम भी निवेश का अच्छा विकल्प है। इसके माध्यम से भी आप मोटी राशि जमा कर सकते हैं।
हम आपको म्यूचुअल फंड स्कीम की एक स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप सात हजार रुपए की बचत करके मोटी रकम जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी होगी।
इसके बाद इसमें हर माह केवल सात हजार रुपए का निवेश पूरे 25 सालों के लिए करना होगा। वहीं इस निवेश पर हर साल 11 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलने की उम्मीद भी करनी होगी। ऐसा होने पर 25 सालों के बाद आप मैच्योरिटी के समय आपको करीब एक करोड़ रुपए प्राप्त होंगे। आप इसमें विशेषज्ञों की सलाह पर निवेश करें।
PC: newindianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala