जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद प्रमुख पार्टियों में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इनके लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपनी रणनीति बना ली है। कांग्रेस की ओर से साफ कर दिया है कि मौजूदा पार्षदों समेत किसी भी दावेदार को वार्ड बदलकर चुनाव लड़ने की अनुमित नहीं होगी।
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है। खबरों के अनुसार, खाचरियावास ने बोल दिया कि जिस वार्ड में कार्यकर्ता का घर है, टिकट के लिए उसकी दावेदारी भी उसी वार्ड से होगी। अगर किसी मौजूदा पार्षद का वार्ड आरक्षण में बदलाव के कारण चुनाव लड़ने के लिए उपयुक्त नहीं रह गया है और वह दूसरे वार्ड से टिकट मांगता है, तो यह ठीक नहीं है।
इस दौरान उन्होंने ये भी बोल दिया कि कांग्रेस जेन-जी, महिलाओं और ओबीसी वर्ग को भी प्रतिनिधित्व का मौका देगी। चुनाव में मजबूत कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी।
PC: etvbharat