Ms Dhoni को अब आईसीसी की ओर से मिला ये बड़ा सम्मान

खेल डेस्क। अपनी कप्तानी में भारत को दो विश्वकप जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी को अब आईसीसी से एक बड़ा सम्मान मिला है। अब पूर्व भारतीय कप्तान धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इसे साथ ही एमएसम धोनी आईसीसी द्वारा ये सम्मान प्राप्त करने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 

धोनी से पहले भारत की ओर से कपिल देव (2009), सुनील गावस्कर (2009), बिशन सिंह बेदी (2009), अनिल कुंबले (2015), राहुल द्रविड़ (2018), सचिन तेंदुलकर (2019), वीनू मांकड़ (2021), डायना इडुलजी (2023), वीरेंद्र सहवाग (2023) और नीतू डेविड (2024) ये सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने टीम इंडिया की ओर से तीनों प्रारूपों में कुल 538 मैचों में 17,266 रन  बनाने के साथ ही 829 शिकार किए। उन्होंने वनडे डेब्यू 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने  2007 में आईसीसी टी20 विश्व  और  2011 में 50 ओवर का विश्व कप जीता था। वहीं 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उन्होंने 350 वनडे मैचों में 50.57 की औसत से 10,773 रन बना थे। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें