इंटरनेट डेस्क। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले में पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि युवती के मझोला के नया गांव अंबेडकर नगर निवासी दीपक से उसके प्रेम संबंध थे। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने टाल मटोल करते हुए धमकी दी कि उसके मोबाइल में अश्लील वीडियो है। अगर ज्यादा दबाव बनाएगी तो अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपी की तलाश की जा रही है।
PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें