इंग्लैंड दौरे के लिए Mohammed Shami  को नहीं मिलेगी भारतीय टीम में जगह! ये है कारण

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के समाप्त होने के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरा करना है। इस दौर के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान होना है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद इस दौरे पर कई युवा भारतीय क्रिकेटरों को टीम में जगह मिलने की संभावना है।

इंग्लैंड दौरे के लिए Mohammed Shami  को नहीं मिलेगी भारतीय टीम में जगह! ये है कारण

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के समाप्त होने के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरा करना है। इस दौर के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान होना है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद इस दौरे पर कई युवा भारतीय क्रिकेटरों को टीम में जगह मिलने की संभावना है। इसी बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर भी आई है। खबर ये है कि फिटनेस कारणों से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस टूर से ड्रॉप किया जा सकता है।

खबरों की मानें तो मोहम्मद शमी अभी लंबे स्पेल डालने में सक्षम नहीं है। इसी कारण से उन्हें चयन से दूर रखा जा सकता है। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा  20 जून से शुरू होने जा रहा है। इस दौरे पर टीम इंडिया को 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। खबरों के अनुसार,  बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि मोहम्मद शमी लंबे स्पैल में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। इसी कारण से उनके सभी पांच टेस्ट मैच खेलने की संभावना भी कम है।

जसप्रीत बुमराह बीसीसीआई का बता चुके हैं ये बात
 वहीं स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही भारतीय बोर्ड को बता चुके हैं कि उनका शरीर तीन टेस्ट मैचों से ज्यादा खेलने में सक्षम नहीं है। अब मोहम्मद शमी का  इंग्लैंड दौरे  पर ना होना टीम इंडिया के लिए डबल झटका हो सकता है। खबरों के अनुसार,  बीसीसीआई के एक सूत्र ने जानकारी दी कि  तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल में चार ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन बोर्ड और चयनकर्ता नहीं जानते कि वह एक दिन में दस ओवर से ज्यादा गेंदबाजी कर सकते हैं या नहीं। इसी कारण टेस्ट मैचों में तेज गेंदबाजों से लंबे स्पैल की मांग होने के कारण्ह  हम कोई जोखिम नहीं उठा सकते। आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा। रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद ये पद खाली है। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें