Modi ने Yogi Adityanath के जन्मदिन पर उनके नेतृत्व की सराहना की

Modi ने Yogi Adityanath के जन्मदिन पर उनके नेतृत्व की सराहना की

Modi ने Yogi Adityanath के जन्मदिन पर उनके नेतृत्व की सराहना की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य के उनके नेतृत्व की सराहना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। पिछले छह वर्षों में, उन्होंने राज्य को शानदार नेतृत्व प्रदान किया है और साथ ही इसकी सर्वांगीण प्रगति सुनिश्चित की है। प्रमुख मानदंडों पर, उत्तर प्रदेश का विकास उल्लेखनीय रहा है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

आदित्यनाथ सोमवार को 51 वर्ष के हो गए। वह 2017 से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। वर्ष 2022 में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य में शानदार जीत के साथ पार्टी के सत्ता में लौटने के बाद वह भाजपा के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक बन गए हैं।

Pc:Hindustan Times