Modi government ने किया है जनगणना को लेकर औपचारिक ऐलान, इस बार लोगों को मिलेगा ये विकल्प 

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से आज जनगणना को लेकर औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आज इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Modi government ने किया है जनगणना को लेकर औपचारिक ऐलान, इस बार लोगों को मिलेगा ये विकल्प 

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से आज जनगणना को लेकर औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आज इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही जनगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है। अब जल्द ही देश की कुल आबादी कितनी है?

इसमें कितने हिन्दू, कितने मुसलमान और दूसरे धर्मों के लोग कितने हैं?   इस संबंध में देशवासियों को जानकारी मिल जाएगी। वहीं ये भी पता चल जाएगा कि देश में किन जातियों की क्या स्थिति है? खबरों के अनुसार, जनगणना का दूसरा और अंतिम चरण फरवरी 2027 से प्रारम्भ होकर 1 मार्च को संपन्न होगा। 

इस बाद देशवासियों को जनगणना में एक नया और बेहद अहम विकल्प  मिलेगा। अब उन्हें सेल्फ एनुमरेशन का विकल्प मिलेगा। इसके तहत अब लोग खुद ही अपनी और अपने परिवार की जानकारी देख और अपडेट कर सकेंगे। आपको बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से कल जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की थी।  गौरतलब है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार देश में जातिगत जनगणना का मुद्दा उठा रहे हैं। अब केन्द्र सरकार की ओर से इस संबंध में बड़ा कदम उठा लिया गया है। 

PC: myvoice.opindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें