पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य बलात्कार और हत्या से पूरा देश आक्रोशित है। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रही है। बढ़ते तनाव के बीच ममता बनर्जी के एक विवादित बयान ने पूरे देश में राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।
ममता बनर्जी के विवादित बयान
ट्रेनी डॉक्टर के मामले को लेकर भाजपा के बंगाल बंद के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन और आगजनी के बीच ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों को लग रहा है कि ये बांग्लादेश है... मुझे बांग्लादेश पसंद है, वहां के लोग हमारी तरह बात करते हैं. बांग्लादेश और बंगाल की संस्कृति एक है, लेकिन ये याद रखिएगा बांग्लादेश एक अलग देश है और भारत एक अलग देश. मोदी बाबू आप अपनी पार्टी को कहकर जो आग लगवा रहे हैं. याद रखिएगा अगर बंगाल में आग लगाएंगे तो असम भी चुप नहीं बैठेगा. पूर्वोत्तर राज्य भी नहीं थमेंगे... ना उत्तर प्रदेश, ना बिहार और नही ओडिशा थमेगा. दिल्ली भी शांत नहीं बैठेगा.... आपकी कुर्सी हिला कर रख देंगे।"
ममता बनर्जी ने यह बयान कब दिया? ममता बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक रैली के दौरान ये टिप्पणियां कीं। उनकी टिप्पणियों ने बंगाल में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।
ओडिशा की मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा दोनों ने ममता की टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ओडिशा के बारे में इस तरह के बयान देने के उनके अधिकार पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, "आपको (ममता बनर्जी) ओडिशा के बारे में इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार किसने दिया? ओडिशा एक शांतिपूर्ण राज्य है और इसके लोग जिम्मेदार और जागरूक हैं। ओडिशा के लोग हमारे राज्य के प्रति आपके घृणित रवैये, नकारात्मक टिप्पणियों और असंवेदनशील व्यवहार को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। जघन्य अपराध के शिकार के लिए न्याय मांगने के बजाय, आपकी प्रतिशोधात्मक टिप्पणियां देश के लिए खतरनाक हैं। कृपया ऐसे बयान देने से बचें।"
Mamata Banerjee, who lost elections in her "most cherished" Nandigram, has long resorted to unabashed violence to maintain her shaky grip on power, now increasingly destabilised by public discontent.
— Amit Malviya (@amitmalviya) August 28, 2024
Today, she effectively issued an open carte blanche to her cadre to embrace… pic.twitter.com/MH9n3h7g3J
बीजेपी ने ममता बनर्जी पर धमकी देने का आरोप लगाया
बीजेपी ने ममता बनर्जी पर "बदला नहीं, केवल बदलाव" के अपने पुराने नारे को छोड़ने और इसके बजाय विपक्षी दलों को धमकाने का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने बनर्जी की टिप्पणियों की निंदा करते हुए उन्हें धमकी करार दिया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखकर कहा कि बनर्जी अब इस महत्वपूर्ण पद पर रहने के योग्य नहीं हैं।
सुकांत मजूमदार की प्रतिक्रिया मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा, "एक मुख्यमंत्री संवैधानिक रूप से पक्षपातपूर्ण व्यवहार से ऊपर उठने के लिए बाध्य है, और यह अकल्पनीय है कि वह इस तरह के डराने वाले बयान देगी, जो लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा करते हैं।"
उन्होंने बनर्जी के इस बयान की भी आलोचना की कि अगर बंगाल जलता है, तो झारखंड, ओडिशा, असम जैसे पड़ोसी राज्य और यहां तक कि दूर दिल्ली भी प्रभावित होंगे। मजूमदार ने इसे गणतंत्र की संघीय भावना के विपरीत बताया। उन्होंने सवाल किया कि एक निर्वाचित मुख्यमंत्री इस तरह की टिप्पणी कैसे कर सकती है और आरजी कर अस्पताल में डॉक्टरों के विरोध के बारे में उनकी टिप्पणियों की भी आलोचना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अदालत ने पहले ही जूनियर डॉक्टरों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बरकरार रखा है, और मुख्यमंत्री उन्हें न्याय मिलने तक चुप रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें