Modi 3.0: मोदी कैबिनेट में होगा बदलाव, नए चेहरों का मौका मिलना तय! इस तारीख तक हो जाएगा सबकुछ....

Modi 3.0:मोदी कैबिनेट में होगा बदलाव, नए चेहरों का मौका मिलना तय! इस तारीख तक हो जाएगा सबकुछ....

Modi 3.0: मोदी कैबिनेट में होगा बदलाव, नए चेहरों का मौका मिलना तय! इस तारीख तक हो जाएगा सबकुछ....

इंटरनेट डेस्क। मोदी सरकार 3.0 कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं ने इस समय जोर पकड़ रखा है। खबरें यह हैं की तीसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। हालांकि होगा कब अभी यह साफ नहीं है। लेकिन रिपोर्ट है कि सबकुछ तय हो चुका है, कौन मंत्री बनेगा? किसका पत्ता कटेगा? किसका प्रमोशन होगा, किसका केवल विभाग बदलकर फिर से मौका मिलेगा यह सब साफ हो चुका है। 

कई की जाएगी कुर्सी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मोदी मंत्रिमंडल में कई की छुट्टी होने वाली है। जिनके पास कई विभाग हैं, कुछ के विभाग कम होने वाले हैं। महिलाओं को प्राथमिकता और पिछड़ों पर जोर रहने वाला है। नए चेहरे मंत्रिमंडल में एंट्री लेकर चौंका सकते है।

कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार
खबरों की माने तो 30 जून और एक जुलाई को राष्ट्रपति आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। एक जुलाई से तीन जुलाई तक जापान की पीएम का भारत दौरा है, चार जुलाई को प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा है। पांच जुलाई का दिन खाली है, छह जुलाई से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के छह दिन के दौरे पर पीएम मोदी निकल जाएंगे और वे 11 जुलाई तक इस दौरे पर रहेंगे।11 जुलाई के बाद पीएम लौटेंगे तब मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है? संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरु हो सकता है। ऐसे में 20 जुलाई के बीच मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है? 

pc- amar ujala