वसुंधरा राजे के करीबी विधायक ने Bhajan Lal पर कसा तंज, कहा- सीएम तो भले आदमी...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय विधायक के निशाने पर बने हुए हैं। अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले विधायक युनूस खान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तंज कसा है।

डीडवाना से निर्दलीय विधायक युनूस खान ने विधानसभा में कहा कि भजनलाल शर्मा तो भले आदमी हैं, लेकिन पता नहीं सरकार में कौन लोग हैं जो उनसे गलत बयानबाजी करवा रहे हैं।  युनूस खान ने विधानसभा में आज ईआरसीपी योजना के एमओयू ,यमुना जल समझौता और छत्तीसगढ़ में कोयला आंवटन को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। 

भाजपा के पूर्व दिग्गज नेता युनूस खान ने कहा कि विधानसभा में सीएम भजनलाल से छत्तीसगढ़ में कोयला आंवटन के लिए कहलवाया गया कि पर्यावरण की स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इससे इनकार करते हैं। वहीं उन्होंंने यमुना जल समझौता को लेकर भी सीएम पर तंज कसा है। उन्होंने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि आखिर सरकार में कौन लोग हैं जो मुख्यमंत्री से गलत बयानबाजी करवा रहे हैं, सीएम तो भले आदमी है। 

PC:  organiser
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें